अभिषेक सिंह | सीतापुर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला पर जंगली जानवर के हमले की सूचना पर पहुंची पुलिस।
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला किया। बरेती जलालपुर की रहने वाली लल्ली देवी (50) सोमवार दोपहर को अपने परिवार के साथ गेहूं की फसल काट रही थीं।
इसी दौरान एक जंगली जानवर ने उन पर हमला करने का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया और अन्य लोगों के साथ घर की तरफ भाग गई। डर से उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें लालपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। लल्ली देवी ने बताया कि उन्होंने भूरे रंग का जानवर देखा।

वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर वन विभाग की टीम भेजी गई। टीम को वहां कोई पदचिह्न नहीं मिले। हालांकि, हिरण प्रजाति का पांडा मिला है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
वन रेंजर के अनुसार, ग्राम रावल अदेसर के प्रभावित क्षेत्र में जंगली जानवर को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। पिंजरों के आसपास कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रही है।
