Latest News

हरियाणा की रेखा गुप्ता दिल्ली की CM:  कॉलेज टाइम से RSS से जुड़ीं, इसलिए पसंद बनीं, जींद में जश्न का माहौल – Jind News

हरियाणा की रेखा गुप्ता दिल्ली की CM: कॉलेज टाइम से RSS से जुड़ीं, इसलिए पसंद बनीं, जींद में जश्न का माहौल – Jind News


रेखा गुप्ता और उनकी परिवार के साथ तस्वीर। रेखा गुप्ता आज दिल्ली सीएम पद की शपथ लेंगी।

हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता दिल्ली की CM चुनी गई हैं। बुधवार शाम को उनके नाम का ऐलान किया गया। जिसके बाद जींद के जुलाना में जश्न शुरू हो गया। लोगों ने नाचने के साथ लड्‌डू बांटे। वहीं रेखा को CM नायब सैनी के साथ केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

.

CM सैनी ने सोशल मीडिया पर लिखा- दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा विधायक दल की नेत्री चुने जाने पर हरियाणा की बेटी रेखा गुप्ता को हार्दिक बधाई देता हूं। दिल्ली की प्रगति का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। विकास की नई ऊंचाइयों के साथ दिल्ली विकसित बनने की ओर अग्रसर होगी और मां यमुना दिल्ली शहर की पहचान बनेगी।

उन्होंने आगे लिखा- मुझे विश्वास है कि पीएम के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में दिल्ली की विकास यात्रा को नई ऊर्जा और गति मिलेगी एवं भाजपा सरकार दिल्ली को एक आधुनिक शहर बनाएगी।

सीएम चुनने के लिए नियुक्त किए पर्यवेक्षक ओपी धनखड़ ने रेखा गुप्ता को शगुन दिया।

रेखा के दादा आढ़ती और पिता बैंक मैनेजर रहे हैं। रेखा स्टूडेंट लाइफ से ही पॉलिटिक्स में आ गई थीं। वह कॉलेज टाइम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ी हैं। इसी वजह से RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे भाजपा ने मान लिया।

भाजपा की 21 राज्यों में सरकार है। मगर कहीं भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। ऐसे में वह 21 राज्यों में BJP की इकलौती महिला CM होंगी। रेखा ने इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से जीत हासिल की। उन्होंने AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया।

वहीं शुरुआत से वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हुई हैं। इस वक्त वे दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

रेखा गुप्ता के दिल्ली CM बनने के बाद जींद के जुलाना में जश्न मनाया गया। ढोल की थाप पर लोग नाचे।

रेखा गुप्ता के दिल्ली CM बनने के बाद जींद के जुलाना में जश्न मनाया गया। ढोल की थाप पर लोग नाचे।

जुलाना में रहता था परिवार रेखा गुप्ता का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना हलके में है। यहां उनके दादा मनीराम और परिवार के लोग रहते थे। जुलाना के नंदगढ़ गांव के बलवान नंबरदार बताते हैं कि करीब 50 साल पहले तक रेखा के दादा मनीराम जिंदल और परदादा गंगाराम गांव में ही रहते थे। गांव में उन्होंने दुकान की हुई थी। इसके बाद इन्होंने जुलाना में आढ़त की दुकान कर ली और परिवार समेत वहीं शिफ्ट हो गए। गांव नंदगढ़ के नवीन फौजी बताते हैं कि उनकी छोटी ईंटों से बनी हवेली को गांव के ही चांदराम ने खरीद लिया था। इसके बाद उन्होंने वहां अपना मकान बना लिया।

गांव के नवीन फौजी आगे बताते हैं कि जिंदल परिवार के लोगों ने गांव में शिव मंदिर भी बनाया हुआ है। यहां हर वर्ष परिवार के लोग पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। रेखा के पिता जयभगवान के चाचा राजेंद्र तो हर महीने गांव का चक्कर लगाते हैं। गांव में रेखा के परिवार का अच्छा व्यवहार रहा।

दिल्ली में पूरी पढ़ाई की, 1998 में शादी हुई रेखा के पिता जयभगवान बैंक ऑफ इंडिया में काम करते थे। साल 1972-73 में वह मैनेजर बने तो उनकी बदली दिल्ली हो गई थी। इसके बाद परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया। इस वजह से रेखा की स्कूल की पढ़ाई से लेकर ग्रेजुएशन और एलएलबी की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। रेखा की साल 1998 में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी मनीष गुप्ता से शादी हुई।

छात्र जीवन से राजनीति में सक्रिय रेखा के दादा राजेंद्र जिंदल बताते हैं कि उनके भाई मनीराम के तीन बेटे हैं। इनमें बड़ा बेटा रामऋषि, उससे छोटा जयभगवान और सबसे छोटा सुशील है। जुलाना में उनकी गंगाराम, काशीराम के नाम से आढ़त की दुकान थी। रेखा का जन्म 19 जुलाई 1974 को हुआ था। छात्र जीवन से ही रेखा राजनीति में सक्रिय हो गई थीं।

राजेंद्र ने बताया कि रेखा ने इससे पहले भी दो बार विधानसभा चुनाव लड़ा। पहली बार वह 11 हजार वोटों से हार गई थी तो पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी की वंदना से साढ़े चार हजार वोटों से हार गई थीं। रेखा गुप्ता से जुड़ी PHOTOS…

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की ये फोटो कॉलेज टाइम की है।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की ये फोटो कॉलेज टाइम की है।

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्हों लिखा- 1995 की यह यादगार तस्वीर। जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने NSUI से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने ABVP से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी।

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्हों लिखा- 1995 की यह यादगार तस्वीर। जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने NSUI से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने ABVP से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी।

रेखा की 28 जून 1998 में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी मनीष गुप्ता से शादी हुई।

रेखा की 28 जून 1998 में स्पेयर पार्ट्स कारोबारी मनीष गुप्ता से शादी हुई।

बहन मृदुला के साथ रेखा गुप्ता।

बहन मृदुला के साथ रेखा गुप्ता।

रेखा गुप्ता बच्चों को पुरस्कार देती हुईं।

रेखा गुप्ता बच्चों को पुरस्कार देती हुईं।



Source link

Share This Post

21 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement