Latest News

बेंगलुरु में बारिश से 7 मंजिला इमारत गिरी, 5 मौतें:  डिप्टी CM बोले- दिल्ली में देखिए क्या हो रहा है, प्रकृति को नहीं रोक सकते

बेंगलुरु में बारिश से 7 मंजिला इमारत गिरी, 5 मौतें: डिप्टी CM बोले- दिल्ली में देखिए क्या हो रहा है, प्रकृति को नहीं रोक सकते


बेंगलुरु3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

7 मंजिला इमारत मंगलवार शाम को गिरी। घटना बिल्डिंग के सामने लगी उस समय बिल्डिंग में 21 लोग फंसे थे। 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया।

कर्नाटक में भारी बारिश के कारण बेंगलुरु में मंगलवार शाम एक निर्माणधीन 7 मंजिला इमारत के ढह जाने से 5 लोगों की मौत हो गई है। मलबे के अंदर 21 लोग फंसे हुए थे, जिनमें से 14 लोगों को बचा लिया गया। वहीं, 3 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाशी के लिए ऑपरेशन बुधवार सुबह भी जारी है।

कर्नाटक में इस मुद्दे पर सियायत शुरू हो गई है। विपक्षी दल जेडीएस ने कांग्रेस पर बेंगलुरु की दुर्दशा करने का आरोप लगाया है। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा आपने देखा होगा कि दुबई और दिल्ली में क्या हो रहा है। देश के कई हिस्सों में ऐसी ही स्थिति है। हम प्रकृति को रोक नहीं सकते, लेकिन हम मैनेज कर रहे हैं।

रेस्क्यू ऑपरेशन की 5 तस्वीरें…

मंगलवार शाम को गिरी इमारत के कारण कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। बुधवार सुबह भी रेस्क्यू जारी है।

मंगलवार शाम को गिरी इमारत के कारण कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। बुधवार सुबह भी रेस्क्यू जारी है।

7 मंजिला इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू के लिए NDRF टीम पहुंची।

7 मंजिला इमारत गिरने के बाद रेस्क्यू के लिए NDRF टीम पहुंची।

NDRF की टीम ने मलबे में दबे शख्स का शव निकाला।

NDRF की टीम ने मलबे में दबे शख्स का शव निकाला।

पुलिस और NDRF की टीम को रात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कतें हुईं।

पुलिस और NDRF की टीम को रात में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने में दिक्कतें हुईं।

NDRF और SDRF की टीमों ने मलबा हटाने के लिए मशीनें मंगवाईं।

NDRF और SDRF की टीमों ने मलबा हटाने के लिए मशीनें मंगवाईं।

कर्नाटक में पिछले 3 दिनों से बारिश बेंगलुरु सहित कर्नाटक के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। उत्तर बेंगलुरु के यलहंका और आसपास के कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। यलहंका के केंद्रीय विहार में कमर तक पानी भर गया है। राहत और बचाव कर्मियों ने नावों की मदद से लोगों को बाहर निकाल दिया गया है।

कर्नाटक में साइक्लोन दाना का भी असर अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल की खाड़ी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। साइक्लोन 24 अक्टूबर को आधी रात या फिर 25 अक्टूबर की सुबह पुरी तट से टकराएगा। इसका असर कर्नाटक में भी देखने को मिल रहा है। यहां तूफान आने से पहले ही भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

राज्यों की मौसम की खबरें सिलसिलेवार पढ़ें…

मध्य प्रदेश: पचमढ़ी में रात का तापमान 17 डिग्री से कम, 3 सिस्टम की वजह से बारिश

मंगलवार को इंदौर-आलीराजपुर में बारिश हुई।

मंगलवार को इंदौर-आलीराजपुर में बारिश हुई।

मध्यप्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में इन दिनों दिन और रात दोनों ही सबसे ठंडे हैं। यहां रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस से कम है। ऐसा ही मौसम आगे भी बना रहेगा। फिलहाल, प्रदेश में 3 सिस्टम का असर है। लो प्रेशर एरिया की वजह से 8 दिन से बारिश का दौर जारी है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: राज्य में दिखेगा दाना तूफान का असर, तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात से साइक्लोन दाना का असर दिखने लगेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात से साइक्लोन दाना का असर दिखने लगेगा।

बंगाल की खाड़ी से उठने वाला समुद्री तूफान डाना 24-25 अक्टूबर को ओडिशा और पश्चिम बंगाल से टकराएगा। इसका असर प्रदेश के ऊपर भी पड़ेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 24 अक्टूबर की रात से साइक्लोन दाना का असर दिखने लगेगा। पूरी खबर पढ़ें….



Source link

Share This Post

32 Views
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

Advertisement